चंपावत मुख्यालय से लगे डड़ाबिष्ट गांव में ग्राम प्रधान प्रत्याशी शुभम रावत को मिल रहा ग्रामीणों का समर्थन।
चंपावत । युवा प्रत्याशी शुभम डोर टू डोर जाकर लोगों से वोट मांग रहे हैं। बुजुर्ग महिलाओं और लोगों का उन्हें भरपूर साथ मिल रहा है। शुभम का कहना है कि अगर क्षेत्र की जनता का उन्हें आशीर्वाद मिलेगा तो वह क्षेत्र में छूटे हुए विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करेंगे। प्रधान से संबंधित किसी भी कार्य के लिए उन्हें भटकने नहीं पड़ेगा। वह गांव में रहकर ही लोगों की सेवा करेंगे। उन्होंने कहा कि किसी भी सरकारी दस्तावेज या प्रधान से संबंधित कार्य के लिए वह हर समय गांव में मौजूद रहेंगे।

More Stories
चरस तस्करी में 42 वर्षीय व्यक्ति गिरफ्तार, 1.139 किलो चरस बरामद
लोहाघाट में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, एक्सपायर्ड सामग्री नष्ट
जिपं सदस्य कृष्णानंद जोशी को पितृशोक