April 26, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad

रिटायर्ड शिक्षक भुवन पुनेठा का निधन

रिटायर्ड शिक्षक भुवन पुनेठा का निधन
ब्रेन हेमरेज होने से हल्द्वानी में ली अंतिम सांस
चंपावत। चंपावत के एक प्राइवेट इंटर कॉलेज के शिक्षक भुवन पुनेठा का निधन
हो गया। ब्रेन हेमरेज होने से उनका हल्द्वानी के निजी अस्पताल में इलाज
चल रहा था। जहां आज 21 जुलाई को उन्होंने अंतिम सांस ली। भुवन पुनेठा की
पत्नी गोदावरी पुनेठा एलआईयू में उप निरीक्षक हैं। उनका अंतिम संस्कार आज
शाम चंपावत में होगा। निधन पर तमाम लोगों ने
शोक जताया। निधन पर उत्तराखंड वन एवं पर्यावरण सलाहकार समिति के
उपाध्यक्ष श्याम नारायण पांडेय, भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत, वरिष्ठ
नेता एडवोकेट शंकर दत्त पांडेय, राज्य आंदोलनकारी हरगोविंद बोहरा,
एडवोकेट डॉ. श्याम सिंह कार्की, बाल कल्याण समिति के पूर्व अध्यक्ष सुधीर
शाह, व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष सतीश जोशी, महामंत्री कमलेश राय, चंपावत
मंडल अध्यक्ष विकास शाह, कांग्रेस जिलाध्यक्ष पूरन कठायत, पूर्व विधायक
हेमेश खर्कवाल आदि ने शोक जताया है।
भुवन पुनेठा। (फाइल फोटो)

शेयर करे