September 16, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

टनकपुर को बड़ी सौगात ₹171.54 करोड़ की लागत की पेयजल योजना का केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने किया शिलान्यास

Dukan Ad
Dukan Ad

 

₹171.54 करोड़ की जल आपूर्ति परियोजना का रुद्रपुर में गृह मंत्री द्वारा शिलान्यास

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की टनकपुर को बड़ी सौगात

चंपावत।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार की सतत शहरी अवसंरचना विकास और जनकल्याण के प्रति प्रतिबद्धता के तहत टनकपुर में जल आपूर्ति प्रणाली के विकास की एक महत्त्वाकांक्षी परियोजना का औपचारिक शुभारंभ हुआ है। यह परियोजना मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी द्वारा टनकपुर को दी गई एक बड़ी सौगात है, जिसका शिलान्यास केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा रुद्रपुर में आयोजित कार्यक्रम में किया गया।

₹171.54 करोड़ की लागत से विकसित की जा रही इस परियोजना का कार्य संपादन उत्तराखंड अर्बन सेक्टर डेवलपमेंट एजेंसी (UUSDA) द्वारा किया जा रहा है। परियोजना के क्रियान्वयन की जिम्मेदारी UUSDA की परियोजना क्रियान्वयन इकाई, चंपावत को सौंपी गई है।

परियोजना की निर्माण अवधि 3.5 वर्ष निर्धारित की गई है और इसे 1 अक्टूबर 2028 तक पूर्ण किए जाने का लक्ष्य रखा गया है। निर्माण पूर्णता के उपरांत, अगले 18 वर्षों तक इसके संचालन और अनुरक्षण की समुचित व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है।

यह परियोजना वर्ष 2025 की अनुमानित 31,905 जनसंख्या को लाभान्वित करेगी। टनकपुर नगर पालिका क्षेत्र के कुल 236 हेक्टेयर में फैले 11 वार्डों को 100% जल आपूर्ति कवरेज प्राप्त होगा। अवसंरचनात्मक दृष्टि से, इस परियोजना के अंतर्गत 70 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन बिछाई जाएगी, 6,388 घरेलू जल कनेक्शन प्रदान किए जाएंगे, 5 ट्यूबवेल्स और 3 ओवरहेड टैंक (OHTs) का निर्माण किया जाएगा।

टनकपुर की यह ऐतिहासिक परियोजना न केवल “हर घर जल” अभियान को गति प्रदान करेगी, बल्कि नगर की आधारभूत संरचना को मजबूती, नागरिकों के स्वास्थ्य मानकों में सुधार और जीवन की गुणवत्ता में व्यापक बदलाव भी सुनिश्चित करेगी। 18 वर्षों तक संचालन एवं अनुरक्षण की पूर्व-नियोजित व्यवस्था UUSDA द्वारा ही किया जाएगा। यह परियोजना टनकपुर की भविष्य की जल आवश्यकताओं को भी ध्यान में रखते हुए तैयार की गई है दावा किया जा रहा है कि दशकों तक नगरवासियों की सेवा में निरंतर बनी रह सकेगी।

शेयर करे