September 16, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

कमल रावत क्या लड़ सकेंगे चुनाव ? हाई कोर्ट डबल बेंच का फैसला

Dukan Ad
Dukan Ad

कमल रावत क्या लड़ सकेंगे चुनाव ? हाई कोर्ट डबल बेंच का फैसला
चंपावत ।
चंपावत जिले की बहु चर्चित जिला पंचायत सीट भंडारबोरा से पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष कमल रावत का नामांकन रद्द होने से । मैदान में भाजपा समर्थित प्रत्याशी शैलेश जोशी और निर्दलीय अशोक मेहरा मैदान में थे। नामांकन रद्द होने के बाद कमल रावत ने हाई कोर्ट में नामांकन रद्द होने को लेकर चुनौती दी थी जिसमें सिंगल बेंच से याचिका को निरस्त कर दिया गया था। जिसके बाद कमल रावत ने हाईकोर्ट डबल बेंच में याचिका लगाई थी । जानकारी के अनुसार डबल बेंच से कमल रावत के पक्ष में फैसला सुनाया है हालांकि अभी हम इसकी पुष्टि नहीं कर रहे हैं । अब सवाल यह है कि क्या वह चुनाव में प्रतिभाग कर सकेंगे । भाजपा प्रत्याशी शैलेश जोशी ने रिटर्निंग ऑफिसर को उनके द्वारा एक मुकदमे की जानकारी छुपाने की शिकायत की थी जिसके बाद कमल रावत का नामांकन रद्द हो गया था।
कमल रावत ने अपनी सफाई में कहा था कि उनका यह मामला निस्तारित हो गया था तथा वह दोषी नहीं थे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार डबल बेंच में भी कमल रावत की वरिष्ठ अधिवक्ता ममता बिष्ट  ने इस बात को कोर्ट के समक्ष रखा की पूर्व में दर्ज मामला निस्तारित हो गया था।
कमल रावत एक बार फिर चुनाव लड़ने की संभावनाएं बढ़ गई हैं।

 

शेयर करे