April 26, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad

मायावती धर्मार्थ चिकित्सालय में 3986 लोगों का हुआ उपचार

मायावती के धर्मार्थ चिकित्सालय द्वारा 10 दिनी विशेष ग्रामीण चिकित्सा शिविरो में 3986 लोगों को दी गई निःशुल्क चिकित्सा राहत।

लोहाघाट। अद्वैत आश्रम मायावती के धर्मार्थ चिकित्सालय द्वारा नर को नारायण मानकर लगातार की जा रही उनकी सेवाओं का चिकित्सालय के अलावा ग्राम स्तर पर विस्तार कर लोगों को बहुत बड़ी राहत दी जा रही है।धर्मार्थ चिकित्सालय के प्रभारी स्वामी एकदेवानंद जी महाराज के नेतृत्व में 20 सदस्यीय चिकित्सा दल द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार 10 दिनों तक लगाए गए विशेष निशुल्क चिकित्सा शिविरो में 3986 लोगों का स्थल पर ही उपचार कर उन्हें राहत दी गई। इस दौरान रेगडू,
दिगालीचौड़, बापरू, दूबचौड़ा, मध्यगंगगोल, जनकांडे खेतीखान, कर्ण क़रायत,गंगोलीहाट चोमेल, गांव में शिविर लगाकर 2571 लोगों के आंखों की जांच कर उन्हें दवा देने के साथ 40 लोगों को नेत्र ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया गया। जिनका मायावती के धर्मार्थ चिकित्सालय में ऑपरेशन किया जाएगा। इस प्रकार फिजिशियन द्वारा 997, दंत रोग विशेषज्ञ द्वारा 352, एवं बाल रोग विशेषज्ञ द्वारा 66 बच्चों का उपचार किया गया। इस दल में पांच विशेषज्ञ डॉक्टरो के अलावा 15 पैरामेडिकल स्टाफ के लोग शामिल थे। चिकित्सालय के प्रभारी स्वामी जी ने सभी क्षेत्रों में लोगों द्वारा दिए गए सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। कहां कि निकट भविष्य में इस प्रकार के शिविरो की श्रृंखला को भी जारी रखा जायेगा।

फोटो_ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित निशुल्क चिकित्सा शिविर का एक दृश्य।

शेयर करे