नेपाल सीमा से लगे बनबसा के शारदा बैराज पर पूजा-अर्चना हुई
वाटर डिस्चार्ज 1 लाख या इससे अधिक होने पर Red Alert घोषित होने के साथ बंद होती है वाहनों की आवाजाही
चंपावत/बनबसा। मानसून काल के चलते नेपाल सीमा पर स्थित बनबसा के शारदा बैराज पर मां शारदे की पूजा-अर्चना विधि विधान के साथ की गई। यूं तो मानसूनी सीजन 15 जून से शुरू होता है, लेकिन बनबसा बैराज में मानसूनी अवधि का आगाज 1 जून से माना जाता है।
आज जून के पहले दिन रविवार को सभी की खुशहाली और जन कल्याण की कामना के साथ पूजन किया गया। इसके साथ ही बाढ़ से बचाव की सभी तैयारियां पूरी करने के अलावा आपातकालीन सायरन का भी परीक्षण किया गया। उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग के अंतर्गत आने वाले शारदा हेडवर्कस बनबसा के उप खंडीय अभियंता प्रशांत कुमार वर्मा ने बताया कि बाढ़ काल में गेज का अपडेट हर तीन घंटे में किया जाएगा। बैराज में डिस्चार्ज एक लाख से अधिक होने पर हर घंटे गेज को अपडेट किया जाएगा। वाटर डिस्चार्ज 1 लाख या इससे अधिक होने पर Red Alert घोषित किया जाता है। जिससे चौपहिया वाहनों का बैराज से आवागमन बंद किया जाता है।

More Stories
टनकपुर में आरएफसी गोदाम पास हुआ हादसा, तीन युवक घायल
ग्राम प्रधान संगठन की जिला इकाई का हुआ विस्तार, नवीन जोशी जिला महामंत्री बनाए गए
चम्पावत में पुरानी पेंशन बहाली को लेकर 54 विभागों की हुंकार, उक्रांद का मिला समर्थन