September 18, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

25 मई को लधिया नदी के तेज बहाव में बहे मजदूर का शव शारदा बैराज में मिला

Dukan Ad
Dukan Ad

टनकपुर-जौलजीबी रोड पर चूका में पुल के निर्माण में काम करता था मृतक मजदूर

परिजनों के पहुंचने के बाद होगा पोस्टमार्ट

25 मई को लधिया नदी के तेज बहाव में बहे थे दो मजदूर, एक श्रमिक कुछ दूरी बाद सुरक्षित वापस आ गया था

चंपावत/टनकपुर। टीजे (टनकपुर-जौलजीबी) रोड पर चूका में पुल के निर्माण में बहे मजदूर का शव रविवार को बरामद हो गया। पश्चिम बंगाल का रहने वाला यह मजदूर 25 मई को लधिया नदी के तेज बहाव में बह गया था।

शव मिलने की सूचना पर पुलिस और एसडीआरएफ के जवान मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए टनकपुर उप जिला अस्पताल लाया गया। शव की शिनाख्त मंडल आमिर चांद (55) पुत्र कनल निवासी पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक परिजनों के पहुंचने पर पोस्टमार्टम किया जाएगा। शव बरामद होने की जानकारी परिजनों को दे दी गई है।

चुका में पुल निर्माण में लगे दो श्रमिक 25 मई को दोपहर खाने के लिए अपने टीन शेड में जा रहे थे। रास्ते में लघिया नदी के तेज बहाव में दो मजदूर बह गए। एक मजदूर रॉकी मंडल (18) पुत्र रवि मंडल निवासी कोलकाता करीब 100 मीटर दूर सुरक्षित निकल गया था। जबकि दूसरा मजदूर मंडल आमिर चांद बह गया था, जिसका शव आज मिला।

शेयर करे