लोहाघाट। पुल्ला गुमदेश क्षेत्र के ग्राम सिलिंग तोक खीडी में
विवाह समारोह के सह भोज में शामिल होने गए ग्रामीण को अचानक उल्टी दस्त की शिकायत होने लगी। ग्रामीण रात में भोज में शामिल होने गए थे और घर जाते ही उल्टी दस्त की शिकायत होने लगी।
अचानक 108 से अधिक लोगों को उल्टी दस्त की शिकायत होने लगी जिनमें से गंभीर लोगों को आनन फानन में लोहाघाट जिला चिकित्सालय लाया गया। जानकारी के अनुसार बीमार पड़े मरीजों को उप जिला चिकित्सालय लोहाघाट और जिला अस्पताल लाया गया। बताया जा रहा है की पांच की हालत बिगड़ गई थी।
तहसीलदार लोहाघाट के अनुसार पुल्ला अस्पताल और चमदेवल से एएनएम और Cho को भी मौके पर भेजा जा रहा है। साथ ही लोहाघाट उपजिला चिकित्सालय से सीएमएस सोनाली मंडल की टीम भी रवाना हो गई है।
सीएमओ देवेश चौहान के अनुसार प्रथम दृष्टया यह फूड प्वाइजनिंग का मामला लग रहा है। लोगों से मिली जानकारी के अनुसार लोगों ने भोजन में दाल चावल और रायता खाया था इसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी।
उन्होंने कहा कि फूड इंस्पेक्टर को सैंपल लेने के लिए निर्देशित किया है। वह स्वयं लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में मौजूद हैं।

More Stories
टनकपुर जिला अस्पताल में डीएम के निर्देश पर प्रबंधन समिति के जरिए चालक की अस्थाई व्यवस्था को अनुमोदन
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर कर्मचारियों का देहरादून में प्रदर्शन चंपावत से भी विभिन्न विभागों के कर्मचारी आंदोलन में हुए शामिल
पानी की टंकी साफ करते समय महिला को पड़ा दिल का दौरा, मौके पर मौत