September 17, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

रीठा साहिब लधिया और रतिया नदी के संगम में मजदूर की डूबने से मौत

Dukan Ad
Dukan Ad

चंपावत/ रीठा साहिब
रीठा साहिब
गुरुद्वारे के समीप लधिया और रतिया नदी में परेवा में बन रहे कार पार्किंग में कार्य कर रहे एक मजदूर की संगम पर डूबने से मौत हो गई है। मजदूर का नाम नवशाद बताया जा रहा है जो सहारनपुर उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। मजदूर को पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से संगम से निकाल गया और इलाज के लिए चौड़ा पिता अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
स्थानी लोगों का आरोप है कि गुरुद्वारे के समीप अस्थाई बांध बनाया गया है जिसकी गहराई बहुत अधिक है मजदूर दिन में यहां पर नहाने गया था और डूब गया।
रीठा साहिब गुरुद्वारा प्रबंधक बाबा श्याम सिंह ने बताया कि संगम के समीप अत्यधिक गहराई है जिसमें मजदूर के डूबने ने मौत हो गई। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन से गहरे गड्ढे को भरने के लिए कहा जाएगा।

शेयर करे