<span;>चंपावत मुख्यालय में मंगलवार को कांग्रेस प्रत्याशी हेमेश खर्कवाल के समर्थन में कार्यकर्ताओं ने विशाल रैली निकाल शक्ति प्रदर्शन किया इस दौरान सैकड़ों की संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने जिला अस्पताल के पास कांग्रेस कार्यालय से लेकर चंपावत बाजार की विभिन्न हिस्सों में शक्ति प्रदर्शन किया।
इस दौरान कांग्रेस कार्यालय में दर्जनों युवाओं ने कांग्रेस की सदस्यता भी ग्रहण की।
नगर पालिका अध्यक्ष विजय वर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं का जोश चरम पर था। पालिका अध्यक्ष विजय वर्मा ने कहा कि हेमेश खर्कवाल विकास का दूसरा नाम है उन्होंने कहा कि चंपावत विधानसभा में उनके विधायक रहते तमाम कार्य हुए हैं चाहे अमोड़ी डिग्री कॉलेज हो या मुख्यालय का नर्सिंग कॉलेज या फिर क्वेरैला लिफ्ट परियोजना।

More Stories
लोहाघाट में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, पांच नेपाली घायल
चंपावत की ऐतिहासिक रामलीला 149वें वर्ष में प्रवेश, …सीएम धामी ने 2 करोड़ 47 लाख रुपये से मंच,मैदान के लिए किए स्वीकृत
बनबसा में 6.85 ग्राम स्मैक के साथ दो युवक गिरफ्तार