सीजफायर के कुछ घंटे बाद ही पाकिस्तान ने किया विश्वासघात, LOC पर भारी गोलीबारी
जम्मू-कश्मीर। भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर लागू होने के महज तीन घंटे बाद ही पाकिस्तान ने एक बार फिर अपनी नापाक हरकत दिखा दी। शनिवार देर शाम करीब 7:45 बजे जम्मू-कश्मीर के अखनूर सेक्टर में पाकिस्तानी सेना ने भारी गोलीबारी और धमाकों के जरिए संघर्ष विराम का उल्लंघन किया।
सीजफायर से पहले भारत की ओर से “ऑपरेशन सिंदूर” के तहत आतंकी ठिकानों पर की गई जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान को भारी नुकसान पहुंचा था। माना जा रहा है कि बौखलाहट में पाकिस्तान ने यह उकसावे वाली कार्रवाई की है ।पाकिस्तानी सेना ने जम्मू-कश्मीर के अखनूर और नौशेरा सेक्टर में अचानक गोलाबारी शुरू कर दी। स्थानीय लोगों ने बताया कि इलाकों में जोरदार धमाकों की आवाजें सुनी गईं, जिससे दहशत का माहौल बन गया है।

More Stories
कांग्रेस विधायक अधिकारी के बयान के बाद पाटी चुनाव में निर्दलीय अध्यक्ष पद पर जीतने वाले नारायण लाल बोले— मैं सीएम धामी का सेवक
पाटी नगर पंचायत चुनाव में भाजपा हारी पर जीत गए पूर्व विधायक पूरन फर्त्याल
नवगठित नगर पंचायत पाटी से चारों वार्डों में परिणाम घोषित शांति देवी, बबलू पाटनी,नवल ने जीत दर्ज की