June 12, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad

रविवार को भाजपा का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा, कार्यकर्ता घरों पर लगाएंगे झंडा

अपने घरों में झंडा लगाएंगे भाजपा कार्यकर्ता
– भाजपा का स्थापना दिवस कल 6 अप्रैल को

चम्पावत। जिले में 6 अप्रैल को भाजपा के 46वें स्थापना दिवस पर कार्यकर्ता अपने घरों में पार्टी का झंडा फहराएंगे। विचार गोष्ठियों के साथ ही मिष्ठान वितरण और सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा की जाएगी।

शनिवार को भाजपा कार्यालय में मंडल अध्यक्ष सुनील पुनेठा की अध्यक्षता में पदाधिकारियों की तैयारी बैठक हुई। जिसमें मुख्य वक्ता पूर्व मंडल अध्यक्ष सचिन जोशी ने स्थापना दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी। साथ ही 14 अप्रैल को संविधान निर्माता भारत रत्न डा.भीमराव अंबेडकर जयंती की तैयारियों की भी चर्चा हुई। कहा कि बूथ स्तर तक दोनों कार्यक्रमों का आयोजन होगा। भाजपा स्थापना दिवस पर पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता अपने अपने घरों में झंडा लगाएंगे। बैठक का संचालन मंडल महामंत्री नंदन तड़ागी ने किया। बैठक में ब्लाक प्रशासक विनीता फर्त्याल, भाजयुमो जिलाध्यक्ष गौरव पांडेय, सभासद प्रेमा चिलकोटी, पूर्व ब्लाक प्रमुख बहादुर फर्त्याल, पुष्पा ओझा, किरन पंगरिया, प्रकाश पांडेय, प्रकाश नाथ, सूरज बोहरा, हरीश जोशी, सौरभ नयाल, पवन बोहरा, मनोज नेगी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

शेयर करे