April 27, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad

कुमाऊं का कुख्यात तस्कर मांग सिंह उर्फ मंगू को रामपुर से चंपावत पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार

कुमाऊ का कुख्यात स्मैक तस्कर मांग सिंह उर्फ मंगू को किया गया रामपुर, उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार

…थाना रीठासाहिब में एनडीपीएस एक्ट व गैगस्तर एक्ट में चल रहा था वांछित*

अभियुक्त द्वारा चम्पावत पुलिस की गितफ्तारी से बचने हेतु लगातार बदले जा रहे ठिकाने

थाना रीठासाहिब व एसओजी टीम की संयुक्त कार्यवाही
चंपावत। रीठा साहिब में
03 फरवरी 2025 को थाना रीठासाहिब क्षेत्रान्तर्गत चैकिंग के दौरान कमलेश भट्ट, धानाध्यक्ष रीठासाहिब द्वारा पुलिस टीम के साथ अभियुक्त कुलदीप जोशी पुत्र स्व. हीरा बल्लभ जोशी निवासी खटकना पुल के पास चम्पावत को मो.सा. संख्या- UK0C-7465 में 112 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया था । जिस सम्बन्ध में थाना रीठासाहिब में एन.डी.पी.एस.एक्ट पंजीकृत किया गया।

पूछताछ में अभियुक्त कुलदीप जोशी द्वारा उक्त स्मैक को करन राम के व्यक्ति के माध्यम से अभियुक्त मांग सिंह उर्फ मंगू पुत्र गुरुवचन सिंह, निवासी बिडौरा मझोला, थाना नानकमत्ता, जिला ऊ.सि.नगर से खरीद कर लाने की बात बताई थी। उक्त प्रकरण में अभियुक्त कुलदीप जोशी व मांग सिंह उर्फ मंगू उपरोक्त के विरुद्ध थाना रीठा साहिब में NDPS ACT का अभियोग पंजीकृत कर विवेचना उ.नि.देवेन्द्र सिंह बिष्ट के सुपुर्द की गयी ।
विवेचना में करन राम अंकित शपथ पत्र लिया गया जिसके द्वारा अभियुक्त कुलदीप जोशी से बरामदा स्मैक मांग सिंह उर्फ मंगू से दिलाने की पुष्टि की गयी। अभियुक्त कुलदीप जोशी कोतवाली चम्पावत का हिस्ट्रीशीटर अपराधी व अभियुक्त मांग सिंह उर्फ मंगू थाना नानकमत्ता का हिस्ट्रीशीटर अपराधी है। दोनो अभियुक्तो विरुद्ध थाना रीठा साहिब में ही FIR NO 8/25 धारा-2/3 गैंगस्टर एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया है।
जिसकी विवेचना प्रभारी निरीक्षक थाना लोहाघाट श्री अशोक कुमार द्वारा संपादित की जा रही है।

अभियुक्त *मांग सिंह उर्फ मंगू थाना रीठा साहिब* के उक्त दोनों *अभियोगों में वांछित* चल रहा था। जिसकी गिरफ्तार हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार उसके घर पर दबिश दी जा रही थी गई लेकिन वह बार-बार अपने ठिकान बदल रहा था। अभियुक्त मांग सिंह उर्फ मंगू के विरुद्ध विवेचक उ०नि० देवेन्द्र सिंह विष्ट द्वारा दिनांक 20-03-2025 को मा०न्यायालय जिला एवं सत्र न्यायाधीश चम्पावत महोदय से N.B.W प्राप्त किया गया। अभियुक्त मांग सिंह उर्फ मंगू के विरुद्ध विभिन्न थानों में आधा दर्जन से अधिक अभियोग पंजीकृत हैं।
अभियुक्त मांग सिंह उपरोक्त की गिरफ्तारी हेतु थाना रीठासाहिब पुलिस व एसओजी की टीमें लगातार दबिश दी जा रही थी । आज 5 अप्रैल को अभियुक्त मांग सिंह को रेलवे स्टेशन,रामपुर तिराहा,रामपुर, उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गयाम

मंगू का आपराधिक इतिहास-
थाना रीठासाहिब-
01- मु0 FIR NO. 05/2025 धारा- 8/21/27/29/60 NDPS ACT
02- मु0 FIR NO 8/25 धारा-2/3 गैंगस्टर एक्ट
जनपद उधम सिंह नगर-
थाना नानकमत्ता-
01- मु0 FIR NO. 276/2018 धारा- 8/22 NDPS ACT
01- मु0 FIR NO. 120/2019 धारा- 8/22/29/60 NDPS ACT
01- मु0 FIR NO. 121/2019 धारा- 8/22/29/60 NDPS ACT
01- मु0 FIR NO. 286/2019 धारा- 452/354/504/506 भादवि
01- मु0 FIR NO. 118/2020 धारा- 3/25 आर्म एक्ट
कोतवाली सिंतारगंज-
01- मु0 FIR NO. 314/2023 धारा- 8/21 NDPS ACT

पुलिस टीम में कमलेश भट्ट, थानाध्यक्ष रीठासाहिब लक्ष्मण सिंह जगवाण प्रभारी एस.ओ.जी.चंपावत उ.नि. देवेंद्र सिंह बिष्ट, थाना रीठासाहिब(विवेचक) गणेश सिंह, सूरज सिंह, सतेन्द्र जोशी, जगवीर सिंह, जगदीश कन्याल गिरिश भट्ट शामिल रहे ।

शेयर करे