September 17, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

जर्जर साल टॉड मछियाड़ सड़क में दुर्घटना होने का भय, PMGSY विभाग की लापरवाही रीठा साहिब आने वाले श्रद्धालुओं पर पड़ सकती है भारी

Dukan Ad
Dukan Ad

चंपावत। उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के निर्देश दिए। लेकिन उनके ही जिले में विभागीय लापरवाही के कारण
साल टॉड मछियाड़ सड़क में पूरा डामर उखड़ चुका है और जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं दुर्घटनाएं होने का भय बना हुआ है । रीठा साहिब में आने वाले श्रद्धालु भी इसको मुख्य मार्ग के रूप में प्रयोग करते हैं लेकिन यहां पीएमजीएस विभाग ने अभी तक सड़क मरम्मत का कार्य शुरू नहीं किया।
सड़क में रोज ओवरलोडेड वाहन चल रहे हैं जिससे दुर्घटना होने का भय बना हुआ है।
सड़क से क्षेत्रीय ग्रामीणों के साथ साथ स्कूली बच्चे रीठा साहिब गुरुद्वारा और मां शिला देवी दर्शन को आ रहे तीर्थ यात्रियों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है
रीठा साहिब मे जोड़ मेले के शुरू होने से पहले ही भारी संख्या मे तीर्थयात्री दर्शन को आने शुरू हो चुके है कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है।
उसे कांग्रेस जिला अध्यक्ष विनोद बड़ेला ने बताया कि कई बार विभागीय अधिकारियों को सड़क के खस्ताहाल होने की शिकायत की है लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
वहीं प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क विभाग के लापरवाह अधिशासी अभियंता वैभव गुप्ता और जेई को जानकारी के लिए कई बार फोन किया गया लेकिन उनके द्वारा फोन नहीं उठाया गया।

शेयर करे