September 18, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

पंचेश्वर में इंटरनेशनल एंग्लिंग मीट से पहले केशव दत्त ने मोक्ष धाम में सफाई अभियान चलाकर पर्यटन विभाग को दिखाया आईना

Dukan Ad
Dukan Ad

चंपावत ।
पंचेश्वर में पांच नदियों के संगम में एक पवित्र तीर्थ स्थल है । इसे मोक्ष धाम भी कहा जाता है यहां शवों का अंतिम संस्कार किया जाता है।जिससे यहां आस-पास काफी गंदगी और अध लड़कियां गंदगी कंबर लग जाता है। यहां पर्यटन विभाग तमाम तरह की गतिविधियां तो चलता है लेकिन सफाई व्यवस्था ना के बराबर है।
पंचेश्वर में अंतरराष्ट्रीय एंगलिंग मीट की तैयारियां शुरू हो गई हैं। पर्यटन विभाग अप्रैल में अंतरराष्ट्रीय स्तर की एंगलिंग प्रतियोगिता भी कराएगा।
लेकिन यहां सफाई व्यवस्था बिल्कुल नहीं है। स्थानीय लक्ष्मी दत्त पंत उम्र 45 वर्ष पुत्र केशव दत्त निवासी ग्राम पंन्थूडा़ ने पर्यटन विभाग और जिलाप्रशासन को आइना दिखाया है। अकेले बेझिझक और बिना संकोच करते हुए उन्होंने संपूर्ण पंचेश्वर मोक्ष धाम की साफ सफाई की ‌ पंचेश्वर मोक्ष घाट में इधर-उधर बिखरी आधी जली हुई लड़कियों को जमा कर उसमें आग जलाकर नष्ट किया। पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष ओमकार धौनी और स्थानीय लोगों ने उनके इस साहसिक कार्य की काफी प्रशंसा की है। लक्ष्मी दत्त पंत उर्फ हवलदार को जिला प्रशासन से इंटरनेशनल एंग्लिंग मीट में उन्हें सम्मानित करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि उन्हें जिला प्रशासन से उचित मानदेय पर यहां नियुक्त किया जाना चाहिए।
उन्होंने बताया कि कुछ समय पहले पंचेश्वर मोक्ष घाट में बिखरी हुवे शवो की आधी जली शरीर लड़कियों के निस्तारण की मांग शासन प्रशासन से की गई थी। परंतु इस तरफ किसी का ध्यान नहीं गया।

शेयर करे