चंपावत। उत्तराखंड सरकार और मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के नेतृत्व के 3 साल पूरे होने जा रहे हैं।
खटीमा में हार के बाद चंपावत के तत्कालीन विधायक स्व. कैलाश गहतोड़ी ने धामी के लिए सीट छोड़ने का ऐलान किया । चंपावत के लोगों ने भी क्षेत्र के विकास को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर धामी को 94% बंपर वोटो से जीता दिया।चंपावत के लोगों ने धामी को चंपावत के लोगों ने हाथों-हाथ लपक लिया तथा भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में इतने भारी भरकम जन समर्थन से विधानसभा में भेजा । जिसकी स्वयं धामी को भी उम्मीद नहीं थी । लोगों ने उन पर जो भरोसा किया उसके एवज में सीएम धामी ने भी चंपावत जिले को आदर्श जिला बनाने की कवायद की है।
मुख्यमंत्री की घोषणाओं पर गौर किया जाए तो उनके द्वारा 298 विभिन्न विकास कार्यों की घोषणाएं की गई थी । जिसमें 175 में तेजी से कार्य किया जा रहा है। इनमें पांच योजनाएं विलोपित की जा चुकी हैं। 81 घोषणाओ में कार्यवाही चल रही है जबकि ढाई दर्जन योजनाओं पर जिला स्तर से कार्रवाई हो रही है।मुख्यमंत्री द्वारा जिले में चार दर्जन ऐसे बड़े कार्यो की स्वीकृति दी है।
जिसमें टनकपुर के आईएसबीटी, चंपावत का विज्ञान केंद्र, लोहाघाट में महिला स्पोर्ट्स कॉलेज समेत तमाम ऐसे कार्य हैं जो विकास विरासत एवं रोजगार को समेटे हुए हैं ।
कहा जा सकता है कि मॉडल जिले में तमाम विकास कार्य तो हो रहे हैं लेकिन इससे क्षेत्रीय जनता को कितना फायदा पहुंचता है।
फोटो – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

More Stories
कांग्रेस विधायक अधिकारी के बयान के बाद पाटी चुनाव में निर्दलीय अध्यक्ष पद पर जीतने वाले नारायण लाल बोले— मैं सीएम धामी का सेवक
पाटी नगर पंचायत चुनाव में भाजपा हारी पर जीत गए पूर्व विधायक पूरन फर्त्याल
नवगठित नगर पंचायत पाटी से चारों वार्डों में परिणाम घोषित शांति देवी, बबलू पाटनी,नवल ने जीत दर्ज की