September 17, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

पूर्व भाजयुमो मंडल अध्यक्ष और साथियों को पाटी थाने का घेराव करना और देवीधुरा चौकी प्रभारी का पुतला दहन करना पड़ा भारी विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज

Dukan Ad
Dukan Ad

पुलिस की जांच भी शुरू

पाटी थाने का घेराव करना और देवीधुरा चौकी प्रभारी का पुतल

चंपावत/पाटी। पाटी थाने का घेराव करना और देवीधुरा चौकी प्रभारी का पुतला दहन करना भाजयुमो के पूर्व मंडल अध्यक्ष को भारी पड़ा। अध्यक्ष सहित 15 से 20 लोगों पर पुलिस ने मार्च को शांतिभंग, सरकारी काम में व्यवधान डालने सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

11 मार्च की रात दो पक्षों की मारपीट होने पर 12 मार्च को मामला सुलझाने के दौरान देवीधुरा के चौकी प्रभारी तेज कुमार से बहस होने पर विवाद शुरू हुआ था। भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष बलराज पाटनी ने ये सारा घटनाक्रम अब फेसबुक पेज में लोड किया है। वहीं कल 16 मार्च को पाटी स्टेशन में युवाओं ने बलराज पाटनी के नेतृत्व में चौकी प्रभारी का पुतला दहन किया था। जांच अधिकारी रीठा साहिब के थानाध्यक्ष कमलेश भट्ट के मुताबिक मामले में BNS की धारा 131,191/2, 221, 352, 356, 351(2), 352 (3) के तहत बलराज पाटनी, आशीष बिष्ट, यशपाल बोहरा सहित 15 से 20 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आज सोमवार को जांच अधिकारी ने दुकानदारों और स्थानीय लोगों के बयान भी दर्ज किए हैं।

शेयर करे