बुधवार को सायं 5 :30 बजे ग्राम पासम तोक सुला, रोशाल मटिहानी रोड में चीड़ का पेड़ गिरने से एक बच्चा घायल व एक बच्चे की मृत्यु हुई है। इस संबंध में पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, तहसीलदार, उप जिलाधिकारी, को जानकारी प्राप्त होते ही पुलिस टीम, एंबुलेंस, राजस्व टीम मौके के लिए तत्काल रवाना हुई। राजस्व, उप निरीक्षक द्वारा प्राथमिक सूचना के अनुसार मृतक बालक का नाम नितेश चंद्र पुत्र श्री नारायण चंद्र उम्र 9 वर्ष है।तथा घायल बच्चे का नाम मनोज चंद्र पुत्र हयात चंद्र उम्र 10 वर्ष है। जिनके पीठ व कमर में चोट है। घायल बालक का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लोहाघाट में उपचार चल रहा है। प्र०जिलाधिकारी जयवर्धन शर्मा के निर्देशानुसार अग्रिम कार्यवाही किए जाने हेतु संबंधितों को निर्देशित किया गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी देवेश चौहान द्वारा मौके पर पहुंच कर घायल को देखा।



More Stories
चरस तस्करी में 42 वर्षीय व्यक्ति गिरफ्तार, 1.139 किलो चरस बरामद
लोहाघाट में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, एक्सपायर्ड सामग्री नष्ट
जिपं सदस्य कृष्णानंद जोशी को पितृशोक