चंपावत जिला अस्पताल के 4 फार्मेसिस्ट के कोरोना पॉजिटिव आ जाने से अस्पताल प्रबंधन में हड़कंप मच गया है ।
जिला चिकित्सालय के चार फार्मासिस्ट कोरोना संक्रमण की चपेट में आ जाने से चिकित्सालय के स्टोर, डिस्पेंसरी एवं आपातकालीन ब्यवस्था बाधित हो गई हैं। चिकित्सालय के मुख्य औषधि भण्डार में तैनात चीफ फार्मासिस्ट कोविड से सम्बन्धित औषधियाँ एवं अन्य सामग्री लेने महानिदेशालय गये थे, जहां उन्होंने तबीयत बिगड़ने पर कोरोना की जांच कराई तो रिपोर्ट पाजिटिव आ गई और वह देहरादून में ही आइसोलेट हो गये हैं। चिकित्सालय के अन्य तीन फार्मासिस्ट भी होम आइसोलेश में हैं। चिकित्सालय में कार्य कर रहे एकमात्र फार्मासिस्ट तान सिंह द्वारा फार्मासिस्ट से सम्बन्धित कार्यो को सुचारू रखने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था हेतु प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी से अनुरोध किया है।
जिले में कोरोना
आंकड़े लगातार बढ़ते जा रहे हैं यहां जिले में शनिवार को 69 सैंपल पॉजिटिव पाए गए इसमें ग्रीफ कैंप चल्थी में एक साथ 9 सैंपल पॉजिटिव पाए गए। वहीं जिला अस्पताल के चार फार्मेसिस्ट भी पॉजिटिव आ गए हैं जिससे अस्पताल में व्यवस्थाएं प्रभावित हो सकती हैं।
जिले में एक्टिव कोरोना मरीजों की संख्या 311 पहुंच गई हैं।
जिला अस्पताल के पीएमएस डॉक्टर एरी ने बताया कि फार्मेसिस्ट कोरोना संक्रमित होने की जानकारी मिल गई है। अस्पताल में व्यवस्थाओं को लेकर
वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी
जिले में आज 20 स्थानों में 716 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया जिसमें प्रिकॉशनरी डोज के साथ 15 से 18 वर्ष और अन्य शामिल रहे।

More Stories
लोहाघाट के विकास कार्यों की स्वीकृति पर लोगों ने खुशी जताई, सीएम धामी का आभार जताया
185 आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों के लिए बीएलओ मानदेय स्वीकृत, बैंक को भेजी गई धनराशि
स्मैक तस्करी कर रहा हिस्ट्रीशीटर पत्नी के साथ गिरफ्तार