October 30, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

मानसिक रूप से बीमार महिला को परिजनों ने छोड़ा जिला प्रशासन से भी नहीं मिली मदद

Dukan Ad
Dukan Ad

चंपावत। महिलाओं के कल्याण के लिए केंद्र और राज्य सरकार की कई योजनाएं चल रही हैं। लेकिन चंपावत जिला अस्पताल में एक मानसिक रूप से बीमार महिला की ना तो परिजनों ने मदद की ना ही जिला प्रशासन और जिला अस्पताल से कोई मदद मिली। लोहाघाट क्षेत्र की मानसिक रूप से बीमार महिला ने जिला अस्पताल के बाहर खूब हंगामा काटा पुलिस को भी बुलाना पड़ा। लेकिन मानसिक रूप से बीमार महिला अपने लिए रहने और खाने पीने की व्यवस्था की मांग को लेकर चिल्लाती रही । महिला को ना तो परिजन रखना चाहते हैं नहीं उसे कोई सरकारी मदद मिल पा रही है। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले उसे लोहाघाट से जिला अस्पताल लाया गया था। बाद में उसे उसके घर पहुंचा दिया गया लेकिन महिला फिर जिला अस्पताल पहुंच गई और यहां रैन बसेरे का दरवाजा काटकर रहने लगी। मंगलवार को जिला अस्पताल प्रबंधन ने इसकी शिकायत पुलिस को की लेकिन पुलिस की समझ में भी नहीं आया उसे कहां पहुंचाया जाए।

शेयर करे