October 30, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

सीएमओ ने खेतीखान, पाटी,देवीधुरा अस्पताल का किया निरीक्षण

Dukan Ad
Dukan Ad

चंपावत। मुख्य चिकित्सा अधिकारी चम्पावत डॉ. देवेश कुमार सिंह ने  सोमवार को जनपद के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खेतीखान, पाटी

और देवीधुरा का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को देखा।क्षेत्र में केंद्र और राज्य सरकार की योजना,सुविधाओं व स्वास्थ्य कार्यक्रमों की जानकारी जन जन तक पहुंचाने के निर्देश दिये।  समय पर अस्पताल खोलने, मरीजों के साथ सहानुभूति के व्यवहार करने, आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सदैव सुनिश्चित करने, व वर्षाकाल में होने वाली सामान्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के त्वरित निदान करने के लिए स्वास्थ्य कर्मचारियों सदैव तैयार रहने के लिए कहा।

शेयर करे