भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा दिनांक-22.07.2024 को अपराह्न 01:30 बजे जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 23 जुलाई, 2024 को जनपद चम्पावत में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा, कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने/वर्षा के तीव्र से अति तीव्र होने की सम्भावना व्यक्त की गयी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी चेतावनी के दृष्टिगत जनपद चम्पावत के तहसील
टनकपुर के अंदर पूर्णागिरी (टनकपुर) के मैदानी क्षेत्रों एवं बनबसा में दिनांक 23 जुलाई, 2024 (मंगलवार) को समस्त
शासकीय, अशासकीय एवं निजी विद्यालयों में कक्षा 1 से कक्षा 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं एवं
समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किये जाने के आदेश पारित किये हैं।
मुख्य शिक्षा अधिकारी, चम्पावत के मैदानी क्षेत्र के समस्त विद्यालयों में तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास, चम्पावत मैदानी क्षेत्र के समस्त ऑगनबाड़ी केन्द्रों में उक्त आदेश का अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।

More Stories
चंपावत में 55.52 करोड़ से बन रहा साइंस सेंटर, चाय बागान में भी विकसित होंगी पर्यटन सुविधाएं
दीपावली से पहले लोहाघाट में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, छह नमूने जांच को भेजे
प्रसव के कुछ घंटे बाद प्रसूता की मौत, स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर उठे सवाल