गुलदार ने गोशाला में घुसकर गाय को मौत के घाट उतारा
लोहाघाट। विकास खंड लोहाघाट के बिंडा तिवारी के टाकना तोक में गुलदार ने दुधारु गाय को मौत के घाट के उतारा। लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग उठाई।
ग्राम प्रधान मोनू बिष्ट ने बताया कि सुबह के वक्त गुलदार रधु राम की गोशाला में घुस गया। जहां गुलदार ने दुधारु गाय को मौत के घाट उतार दिया। ग्राम प्रधान ने बताया कि इसकी सूचना वन विभाग को देने के बाद विभाग के वन बीट अधिकारी पियुष बिष्ट ने मौका मुआयना किया। वन बीट अधिकारी ने कहा कि काजगी कार्रवाई के बाद पीड़ित परिवार को मुआवजा दिया जायजा। उन्होंने लोगों को जागरुक भी किया। ग्राम प्रधान ने बताया कि पीड़ित की आमदनी का जरिया खेती और दुग्ध बेचने का है। उन्होंने प्रशासन से मुआवजा देने की मांग उठाई।
:::फोटो।
परिचय। बिंडा तिवारी के टाकना तोक में गुलदार ने दुधारु गाय को मौत के घाट उतारा।
बिंडा तिवारी के टाकना तोक में गुलदार ने दुधारु गाय को मौत के घाट के उतारा

More Stories
लोहाघाट उप जिला अस्पताल बना सियासत का अखाड़ा, डॉक्टरों की तैनाती स्थानांतरण रोकने श्रेय लेने को लेकर बयान बाजी
जनसुझावों के आधार पर तैयार होगा मास्टर प्लान-2041, नजूल भूमि पर डीएम ने स्थिति की स्पष्ट
स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की जन्मस्थली के सम्मान की लड़ाई सातवें दिन भी जारी, 102 वर्षीय बुजुर्ग माता भी धरने पर बैठीं