चंपावत। थल की बाज़ार और यो मेरो पहाड़ गीत ने पहाड़ों से निकलकर हिन्दी सिनेमा जगत की फ़िल्म में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। संगीत जगत की विश्व की विख्यात कंपनी सोनी म्यूज़िक इंडिया से ये दो गाने रिलीज़ होंगे। आईजेएम प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही हिंदी फिल्म जान अभी बाकी है में दोनों गानों को शामिल करने को लेकर कंपनी के साथ करार हुआ है । उत्तराखंड के सुप्रसिद्ध गायक बीके सामंत ने इन दोनों गानों को गाया है । बीके सामंत ने बताया कि बहुराष्ट्रीय कंपनी सोनी म्यूजिक के साथ अनुबंध हुआ है। दोनों गाने अब हिंदी फिल्म में देखने को मिलेंगे। बताते चलें कि बीके सामंत उत्तराखंड के सुप्रसिद्ध गायक हैं । उनकी यह दोनों गाने थल की बाजार, मेरो पहाड़ सुपरहिट रहे थे।

More Stories
राम सिंह कैड़ा 396 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार
‘युवा उत्तराखंड’ पुस्तक के कवर पृष्ठ का लोकार्पण
800 रुपये में बिना जांच मेडिकल रिपोर्ट! जिला अस्पताल के ENT सर्जन ने मेडिकल सर्टिफिकेट के लिए लिखी जांच