चम्पावत में मूसलाधार बारिश ग्रामीण अंचल की 9 सड़कें बंद
चम्पावत में मूसलाधार बारिश ने जमकर कर तबाही मचाई है करीब पांच घंटे तक लगातार हुई बारिश से ग्रामीण इलाकों में जबरदस्त नुकसान पहुंचा है।
मूसलाधार बारिश से ग्रामीण अंचल की 9 सड़कें भारी मलबा आ जाने से बंद हो गई जिसमें धौंन दियुरी, बगोटी डूंगरा लेटी, डूंगरा बोरा मटियानी, गल्ला गांव देवली माफी, धुनाघाट बरामतोड़ा, पमदा नगयोनि, धौंन सल्ली,अमोड़ी छतकोट सड़कें बंद हो गई।
सीमांत सौराई गांव में तीन पुलिया उफनाई नदी की चपेट में आने से बह गई। उधर, लोडियालसेरा गांव में लोगों के घरों में पानी घुस गया। बारिश से उपजाऊ भूमि को भी जबरदस्त नुकसान पहुंचा है। भारी बारिश के दौरान लोगों में दहशत का माहौल रहा। नगर से ज्यादा नुकसान ग्रामीण इलाकों में हुआ है। मंच तामली सड़क में कठाड़ के पास पेड़ गिर जाने से जहां सड़क अवरूद्ध हो गई वहीं विद्युत लाइन भी पेड़ से क्षतिग्रस्त हो गई जिससे मौनपोखरी कांडा आदि क्षेत्रों में बिजली प्रभावित रही।
गुरुवार तड़के करीब तीन बजे से मूसलाधार बारिश हुई। करीब आठ बजे तक तेज बारिश होती रही। मूसलाधार बारिश ने ग्रामीण इलाकों में तबाही मचाई। सीमांत सौराई के पूर्व प्रधान दान सिंह बोहरा और युवा पवन बोहरा ने बताया कि मूसलाधार बारिश से बाड़ीगाड़ नाला जबरदस्त उफान पर आ गया। उन्होंने बताया कि इससे वजह से यहां तीन पुलिया, एक सिंचाई गूल और पाइप लाइनें ध्वस्त हो गई। उधर पोथ के प्रधान सचिन बोहरा ने बताया कि लोडियालसेरा तोक में चार घंटे की मूसलाधार बारिश से तबाही मच गई। उन्होंने बताया कि ग्रामीण बालम सिंह और नवीन राम के घर में पानी घुस गया। इससे उनका घरेलू सामान और खाद्य सामग्री बर्बाद हो गई।

More Stories
टनकपुर में 8.46 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, चम्पावत पुलिस की बड़ी कार्रवाई
हरेला मेले में बाजार क्षेत्र रहेगा वाहन मुक्त, पार्किंग में ही खड़े होंगे वाहन
सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल गजेन्द्र जोशी बने उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष, चंपावत में खुशी की लहर