April 16, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad

किरन को न्याय दिलाने की मांग को लेकर खेतीखान में निकला कैंडल मार्च, आरोपियों को शीघ्र कड़ी सजा देने की उठी मांग, देखें वीडियो

किरन को न्याय दिलाने की मांग को लेकर खेतीखान
के लोगो ने एकजुट होकर कैंडल मार्च निकाला इस दौरान लोगों ने किरन की हत्या के आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की। लोगों ने कहा कि अगर शीघ्र किरन को न्याय नहीं मिलता तो क्षेत्र में उग्र आंदोलन भी किया जा सकता है जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।
बताते चलें कि किरन की उच्च शिक्षा पीजी कॉलेज लोहाघाट से हुई थी उनको जानने वाली शिक्षक डॉ सुमन पांडे ने बताया कि किरन बड़े ही सरल और मधुर स्वभाव की थी। किरन को जरूर न्याय मिलना चाहिए। वही किरन को न्याय दिलाने की मांग को लेकर विभिन्न सामाजिक संगठन और छात्र संगठन भी आ गए हैं।
लोहाघाट के पाटन-पाटनी गांव में नवविवाहिता की कपड़े या तकिए से मुंह दबाकर हत्या की गई थी। लॉकेट की डोरी के कारण गले में हल्का निशान पाया गया था, लेकिन मौत की वजह हैंगिग नहीं थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इस बात का सनसनीखेज खुलासा होने से हड़कंप मचा हुआ है।

शनिवार को पाटन-पाटनी के ग्राम जोड़या निवासी नवविवाहित किरन देवी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। मृतका के पिता खेतीखान डिंग्डवाल निवासी राजेंद्र सिंह बोहरा ने थाने में तहरीर देकर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने मृतका के पति कुलदीप सिंह और सास हीरा देवी के खिलाफ 304 बी आईपीसी दहेज हत्या और 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया गया था। बावजूद इसके इस मौत की गुत्थी सुलझ नहीं पा रही थी। इधर, मंगलवार को ही पुलिस के पास लोहाघाट से पोस्टमार्टम रिपोर्ट पहुंच गई है। सूत्रों के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में एक्सपेजिया ड्यूटू स्नोथेयरिंग यानी मुंह बंद करने से सांसें थमने से मौत का खुलासा हुआ हुआ। किसी कपड़े या तकिए आदि से किरन का मुंह तब तक दबाएं रखा गया था, जब तक उसकी मौत न हो गई हो। सूत्रों के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में साफ लिखा है मौत का कारण हैंगिंग (फांसी) नहीं है।

शेयर करे