दूषित पानी की शिकायत पर जलसंस्थान ने पानी के सेंपल लिए
लोहाघाट। सुई लिफ्ट योजना से आ रहे दूषित पानी आने की शिकायत पर जलसंस्थान ने घर-घर जाकर पानी के सेंपल लिए। इस दौरान जलसंस्थान ने लोगों को शुद्ध पेयजल देने का भरोसा दिया।
सुंई लिफ्ट पेयजल योजना से दूषित और लाल पानी आने की शिकायत ग्रामीण तीन महीने से कर रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार जब से यह लिफ्ट योजना शुरू हुई तब से उनके घरों में दूषित और लाल पानी आ रहा है। जिससे गांव में पीलिया और टायफायड के रोगी बढ गए हैं। लोगों की मांग है कि जलसंस्थान ने घटिया पाइपों को लगाया है। जिससे दूषित और लाल पानी आ रहा है। जलसंस्थान के सहायक अभियंता पवन बिष्ट ने सुंई के कई तोकों में पानी के सेंपल लिए। उन्होंने कहा कि योजना काअभी ट्रायल है। प्रतिदिन पानी की गुणवत्ता में सुधार हो रहा है। अभियंता बिष्ट ने बताया कि क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था का अन्य विकल्प न होने के कारण इसी लाइन से पेयजल की आपूर्ति और ट्रायल भी किया जा रहा है जो कि विभाग के लिए चुनौती बना हुआ है। उन्होंने बताया कि पानी में रुटिन और मानकों के अनुसार क्लोरीन डाली जा रही है। उन्होंने लोगों से पानी को उबालकर पीने की सलाह दी है और जल्द ही पानी की गुणवत्ता में सुधार का भरोसा दिया है।

More Stories
जनकांडे पटवारी चौकी दोबारा संचालित करने की मांग, डीएम को सौंपा ज्ञापन
पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका
जनता मिलन में उमड़ी फरियादियों की भीड़, 96 शिकायतें पहुंचीं; दिव्यांग को मौके पर मिली व्हीलचेयर, 14 आयुष्मान कार्ड भी बने