August 24, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

अल्पसंख्यक आयोग की उपाध्यक्ष की अध्यक्षता में मनिहारगोठ में लोक समस्या निवारण शिविर का आयोजन

Dukan Ad
Dukan Ad

मनिहारगोठ में लोक समस्या निवारण शिविर, ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित समाधान
संवाददाता टनकपुर। विकासखंड टनकपुर के मनिहारगोठ में सोमवार को लोक समस्या निवारण कार्यक्रम के तहत बहुद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग की उपाध्यक्ष फरजाना बेगम ने की।
शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा उनकी समस्याएं सुनी गईं। समाज कल्याण, स्वास्थ्य, राजस्व, शिक्षा, कृषि, बाल विकास, उद्योग एवं पशुपालन विभाग के अधिकारियों ने विभागीय योजनाओं और लाभार्थीपरक कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी प्रदान की।
कार्यक्रम के दौरान कुल 26 प्रकरण प्राप्त हुए, जिनमें से छह का मौके पर ही निस्तारण कर शिकायतकर्ताओं को राहत दी गई। वहीं एक महत्वपूर्ण मामले में तत्काल संज्ञान लेते हुए कोतवाली टनकपुर के प्रभारी निरीक्षक चेतन रावत को मौके पर बुलाकर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जी.एस. खाती, जिला समाज कल्याण अधिकारी आर.एस. सामंत, मुख्य शिक्षा अधिकारी मान सिंह, आयोग के सदस्य नसीम अहमद एवं शकील अहमद, आयोग के सचिव जे.एस. रावत, ग्राम प्रधान शहाना खातून सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

शेयर करे