September 10, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

जिलाधिकारी ने जल पुलिस के गोताखोर रविन्द्र कुमार को उनकी उत्कृष्ट और साहसिक सेवाओं के लिए सोमवार को तहसील सभागार, टनकपुर में सम्मानित किया

Dukan Ad
Dukan Ad

जिलाधिकारी ने जल पुलिस के गोताखोर रविन्द्र कुमार को उनकी उत्कृष्ट और साहसिक सेवाओं के लिए सोमवार को तहसील सभागार, टनकपुर में सम्मानित किया

टनकपुर। जिलाधिकारी मनीष कुमार और मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जी एस खाती ने समारोह में रविन्द्र कुमार को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। जिलाधिकारी ने कहा कि रविन्द्र कुमार और उनकी टीम अपनी निष्ठा, कर्मठता और सेवा भावना से समाज एवं प्रशासन के लिए प्रेरणा स्रोत हैं।

उनका मानवता के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण जनसेवा की सच्ची भावना की मिसाल प्रस्तुत करता है।रविन्द्र कुमार ने बताया कि उन्होंने अब तक 600 से अधिक लोगों की जान बचाई है। वे अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन कर रहे हैं और इस सम्मान के लिए प्रशासन एवं पुलिस विभाग के आभारी हैं।

इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जी एस खाती, उप जिलाधिकारी टनकपुर आकाश जोशी, पुलिस क्षेत्राधिकारी वन्दना वर्मा सहित जिले के अन्य अधिकारी और पुलिस कर्मी उपस्थित रहे।रविन्द्र कुमार की सेवा और समर्पण को देखकर कहा जा सकता है कि वे “कॉल ऑफ ड्यूटी” से बढ़कर मानवता के कार्यों की मिसाल पेश कर रहे हैं।

शेयर करे