September 13, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

पुलिस ने सामाजिक सौहार्द,शान्ति व्यवस्था को प्रभावित करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार किया

Dukan Ad
Dukan Ad

चंपावत/ टनकपुर । पुलिस ने समाजिक सौहार्द,शान्ति व्यवस्था को प्रभावित करने वाले,धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाले असमाजिक तत्व,अभियुक्त के विरुद्ध की गयी कड़ी वैधानिक कार्यवाही  की है।
महात्मा गांधी जयंती से एक दिन पूर्व 1 अक्टूबर को वादी  पवन राठौर पुत्र रोशन लाल निवासी वार्ड नं. 9 घसियारा मण्डी टनकपुर द्वारा कोतवाली टनकपुर मे सूचना दी की लियाकत पुत्र अमानत निवासी वार्ड नं. 4 कोतवाली टनकपुर द्वारा हिन्दू समाज के लोगो को गाली गलौज कर,अभद्ध भाषा का प्रयोग करते हुये हिन्दू समाज की धार्मिक भावना आहत की है । वादी  पवन राठौर उपरोक्त द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर कोतवाली टनकपुर में नियमानुसार सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया ।   पुलिस अधीक्षक चम्पावत द्वारा मामले की गंम्भीरता एवं संवेदनशीलता तथा शान्ति सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत अतिरिक्त सतर्कता बरतने  तथा उचित वैधानिक कार्यवाही हेतु प्रभारी कोतवाली टनकपुर को निर्देशित किया गया।
इसी क्रम में कोतवाली टनकपुर पुलिस टीम द्वारा विवेचनात्मक कार्यवाही व साक्ष्य संकल्न करते हुए आज 2 अक्टूबर को अभियुक्त लियाकत पुत्र अमानत निवासी वार्ड नं. 4 कोतवाली टनकपुर जनपद चम्पावत को हिरासत में लिया गया। अभियुक्त लियाकत से पुछताछ कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर चम्पावत पुलिस की कड़ी नजर समाजिक सौहार्द को प्रभावित करने वाली गतिविधियों, समाजिक सौहार्द को प्रभावित करने वाली पोस्ट व भ्रामक,झूठी पोस्ट ,अफवाह फैलाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध  कड़ी कार्यवाही की जा रही है। पुलिस टीम में अपर उ.नि. कुन्दन सिंह कोतवाली टनकपुर, हे.कानि पुष्कर सिंह कोतवाली टनकपुर शामिल रहे।

 

शेयर करे