July 25, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad

अष्टमी पर्व पर 12 गांव के देव डांगरो ने ऋषेश्वर मंदिर में किया पवित्र स्नान

अष्टमी पर्व पर देवडांगरों ने किया पर्व स्नान

लोहाघाट। शारदीय नवरात्र के अष्टमी पर्व पर 12 गांव के देवडांगरों ने ऋषेश्वर मंदिर की लोहावती नदी में पर्व स्नान किया। इस दौरान देवडांगरों ने अवतरित होकर श्रद्धालूओं को आशीर्वाद दिया।
मंगलवार को अष्टमी के मौके पर दोपहर बाद सबसे पहले सिरमोली से देवडांगरों का जत्था ऋषेश्वर मंदिर पहुंचा। इसके बाद कलीगांव, बनीगांव, रायकोट, डेंसली, रायनगर चौड़ी, बंदेलाढेक, कोलीढेक, तल्लाखतेड़ा, ईडा़कोट, भुमलाई, गंगनौला से देव डांगरों के जत्थे ऋषेश्वर मंदिर पहुंचे। जत्थों में शामिल महिलाओं और पुरुषों ने मां भगवती के जयकारे लगाए। जहां उन्होंने पवित्र सूर्य कुंड में स्नान किया। देव जत्थों के मंदिर में पहुंचने पर पूरा ऋषेश्वर परिसर लोक देवताओं की जैजैकार से गुंजायमान हो उठा।
फोटो
परिचय। लोहाघाट में मंगलवार को ऋषेश्वर मंदिर की लोहावती नदी में विभिन्न गांव से आए देवडांगरों ने पर्व स्नान किया।

शेयर करे