April 24, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad

व्हाट्सएप से लाखों का सट्टा लगाने वाले सट्टा किंग के साथ दो गिरफ्तार

सट्टा किंग सहित 3 व्यक्ति सट्टा लगाते गिरफ्तार – WhatsApp पर लाखों के कारोबार का पर्दाफाश*

…टनकपुर में सट्टा कारोबारी पर शक्त कार्यवाही 7130 रू0,09सट्टा पर्चियां ,03 मोबाईल फोन,02 पैन,01 डायरी सट्टा विवरण सहित बरामद

चंपावत।  अजय गणपति, पुलिस अधीक्षक ने जनपद में सट्टा, जुआ एवं मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के विरुद्ध प्रभावी  कार्यवाही करने के निर्देश समस्त प्रभारी निरीक्षक, थानाध्यक्ष को दिए थे । इसी क्रम में 12 सितंबर को एसओजी प्रभारी उ.नि.कमलेश भट्ट के नेतृत्व में एसओजी टीम द्वारा गुप्त सूचना संकलन एवं  जानकारी हासिल कर शारदा घाट गेट, नन्दाराम धर्मशाला के निकट, पिथौरागढ़ चुंगी रोड स्थित कबाड़ की दुकान पर दबिश दी गई।जहाँ पर तीन अभियुक्तों को रंगे हाथ सट्टा की खाई-बाड़ी करते गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्तों के विरुद्ध थाना टनकपुर में धारा 13 जुआ अधिनियम अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुछताछ में अभियुक्त  ने बताया कि कस्बा टनकपुर में काफी समय सें सलमान पुरे शहर का सट्टा विवरण व पैसे लेकर सट्टा की खाई बाड़ी का कारोबार चलाता है व सट्टा अंक व विजेता की भी डिटेल देता है।  अभियुक्त किशोर व राजकुमार सलमान के लिये काम करते है । सलमान ने दिल्ली निवासी सोनू को सट्टा देने की जानकारी दी है । सभी लेने देने का विवरण what’s app के माध्यम सें करना बताया । पूछताछ में उक्त अभियुक्त गणों से टनकपुर बनबसा क्षेत्र के करीब 25-30 अन्य सट्टा कारोबारी की जानकारी प्राप्त हुई है, एसओजी चंपावत द्वारा जिसकी जांच कर शीघ्र ही ऐसे लोगों के विरुद्ध भी कार्यवाही की जाएगी। पकड़े गए अभियुक्तों में किशोर शर्मा उर्फ बगड़ पुत्र विश्राम शर्मा, निवासी वार्ड नं. 01, शारदा घाट, थाना टनकपुर, उम्र 47 वर्ष, राजकुमार उर्फ राजू पुत्र मुन्नालाल, निवासी वार्ड नं. 01, शारदा घाट, थाना टनकपुर, उम्र 42 वर्ष, सलमान पुत्र मुनीम खान, निवासी वार्ड नं. 05, थाना टनकपुर, उम्र 28 वर्ष  शामिल हैं। पकड़े गए अभिक्तों से 09 सट्टा पर्ची मोबाइल फोन (जिनमें WhatsApp पर सट्टे का ब्यौरा मिला) पैन, डायरी सट्टा विवरण सहित
₹7130/- नगद मिला।  गिरफ्तारी टीम में उ.नि. कमलेश भट्ट, प्रभारी एसओजी चम्पावत, हे.का. मतलूब खान, एसओजी, हे.का. गणेश बिष्ट, एसओजी का. नासिर हुसैन, एसओजी, का. उमेश राज, एसओजी शामिल रहे।

 

शेयर करे