चंपावत ।
चंपावत जिले की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र सिंह भट्ट की सहमति पर भाजपा जिला अध्यक्ष गोविंद सामंत ने कार्यकारिणी का विस्तार कर दिया है जिसमें अधिकांश पुराने कार्यकर्ताओं को ही दायित्व सौंपा गया है।
कैलाश पांडे, प्रकाश चंद्र पांडे,राजू अधिकारी, हरीश पांडे,राजेंद्र सिंह बिष्ट, कैलाश अधिकारी को जिला उपाध्यक्ष दायित्व सौंपा गया है। वहीं जिला महामंत्री पद पर मुकेश कलखुड़िया, पूरन सिंह मेहरा को दायित्व सौंपा गया है। जिला मंत्री पद पर प्रेमा चिलकोटी, महेश बोहरा, शंकर राम, शशांक गोयल, माया भट्ट, हंसा जोशी को दायित्व सौंपा गया है। जिला कोषाध्यक्ष पद पर चंपावत नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष विकास साह को दायित्व सौंपा गया है। जिला कार्यालय मंत्री पद पर प्रकाश बोरा जिला सह कार्यालय मंत्री पद पर विजय कुमार जिला मीडिया संयोजक भुवन भट्ट जिला आईटी संयोजक बलवंत गिरी सोशल मीडिया संयोजक सौरभ गुप्ता जिला सोशल मीडिया सहसंयोजक नरेंद्र सिंह धामी को दायित्व सौंपा गया है।

More Stories
कारगिल के अमर शहीदों को कविताओं के जरिए दी श्रद्धांजलि, ‘काली कुमूं’ पुस्तक का हुआ विमोचन
लोहाघाट में कारगिल विजय दिवस पर गूंजे शौर्य के किस्से, शहीदों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
वन दरोगा से मारपीट पर फूटा कर्मचारियों का गुस्सा, तीन दिन में गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी