चंपावत पर्यटक आवास गृह के पास खुला उपाध्यक्ष श्याम नारायण पांडेय के कार्यालय से वन एवं पर्यावरण से जुड़े मसलों पर मंथन के साथ ही जन संवाद और जन समस्याओं के निस्तारण में भी मदद मिलेगी
चंपावत। उत्तराखंड वन एवं पर्यावरण सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष (दर्जा मंत्री) श्याम नारायण पांडेय का चंपावत में कैंप कार्यालय खुल गया है।
कार्यालय चंपावत पर्यटक आवास गृह के नजदीक है। पूजा-अर्चना के साथ रिबन काट उपाध्यक्ष के अग्रज पंडित भुवन चंद्र पांडेय, रमेश चंद्र पांडेय कार्यालय का आज 5 सितंबर को शुभारंभ किया गया। इस कार्यालय के संचालित होने से ना केवल वन एवं पर्यावरण से जुड़े मसलों पर मंथन हो सकेगा, बल्कि जन संवाद और जन समस्याओं के निस्तारण में भी मदद मिलेगी।
इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह अधिकारी, चंपावत नगर पालिकाध्यक्ष प्रेमा पांडेय, सभासद प्रेमा चिल्कोटी, नंदन सिंह तड़ागी, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष एडवोकेट शंकर दत्त पांडेय, नरेश करायत, मोहित पाठक, चंपावत दुग्ध संघ के पूर्व अध्यक्ष देवीदत्त जोशी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष कैलाश अधिकारी, जिला महामंत्री मुकेश कलखुडिय़ा, राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य डॉ. भुवन चंद्र जोशी, इंद्र सिंह बोहरा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

More Stories
लोहाघाट के विकास कार्यों की स्वीकृति पर लोगों ने खुशी जताई, सीएम धामी का आभार जताया
185 आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों के लिए बीएलओ मानदेय स्वीकृत, बैंक को भेजी गई धनराशि
स्मैक तस्करी कर रहा हिस्ट्रीशीटर पत्नी के साथ गिरफ्तार