June 15, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad

अंग्रेजों के जमाने में बने पैदल मार्ग को एनएच के वैकल्पिक मार्ग के रूप में बनाने की मांग डीएम को सौंपा ज्ञापन

चंपावत ।

भाजपा नेता सूरज प्रहरी, जिला पंचायत सदस्य कृष्णानंद जोशी के नेतृत्व में विकासखण्ड कार्यालय में जिला अधिकारी  मनीष कुमार को एनएच के वैकल्पिक मार्ग को लेकर शिष्ट मंडल ने मुलाकात की ।

जनप्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी को बताया कि वर्तमान में राष्ट्रीय राजमार्ग टनकपुर से पिथौरागढ़ के मध्य स्वाला में राष्ट्रीय राजमार्ग बंद होने से चंपावत , लोहाघाट, सीमांत जिला पिथौरागढ़ के गंगोलीहाट, डीडीहाट, मुनस्यारी, धारचूला के समस्त क्षेत्रवासियों एवं व्यापारियों को बहुत ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा हैं। बताया कि

राष्ट्रीय राजमार्ग का विकल्प अमोड़ी से चंपावत की ओर एड़ीसेरा ग्राम पंचायत को जाने वाली जिसे PMGSY के तहत बनाया गया है। उसे एड़ीसेरा से चानपुर जिसका वर्तमान में निर्माण किया गया है। इस सड़क को ग्राम सभा बडोली से लिंक कर ज्वाललेख व सालेधार किस्कोट मिलान करते हुए ललुवापानी में जोड़ दिया जाय तो यह मार्ग स्वाला से राष्ट्रीय राजमार्ग बंद होने पर यातायात को बाधित नहीं होने देगा।

सम्पूर्ण मार्ग पूर्व में अंग्रेजों के जमाने से 3 मीटर चौड़ा है तथा किसी भी तरह से डेंजर जोन की परिधि में नहीं आता है। इस मार्ग पर अंग्रेज अधिकारी /कर्मचारी द्वारा ठहरने हेतु अपना बंगला तक बनाया गया था। पर जानकारी के अभाव में किसी के भी द्वारा प्रशासन को इस मार्ग के बारे में बताया नहीं गया है। इस मार्ग को बनने से कई ग्राम सभाओं को भी सड़क मार्ग से जोड़ा जाएगा हजारों लोगों को भी इसका फायदा पहुंचेगा और और इस सड़क के बनने से चम्पावत की दूरी भी कम होगी।
उन्होंने जिलाधिकारी से कहा कि जनहित में  मार्ग निर्माण हेतु लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देशित कर इस सड़क की सर्वे करवाई जाय।

जिला अधिकारी महोदय ने शीघ्र इस सड़क की सर्वे कराने के लिए लोक निर्माण विभाग को निर्देशित किया है। इस दौरान जय दत्त जोशी, गुणानंद थ्वाल , गोविन्द भट्ट आदि मौजूद रहे।

शेयर करे

You may have missed