September 14, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग सहित 11 सड़कें बंद

Dukan Ad
Dukan Ad

 

चम्पावत। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग लगातार चौथे दिन भी नहीं खुल सका। आज 1 सितंबर को भी एनएच बंद है। स्वांला के साथ ही टिपनटॉप में भी मलवा आया है। स्वांला में तो हालात बेहद बदतर हो गए हैं। सड़क पर लगातार भारी मलवा आ रहा है। आज सोमवार को सुबह से मूसलाधार बारिश होने से जनपद के 10 राज्य व ग्रामीण मार्ग भी बंद हैं।

मालूम हो कि स्वांला में मलबा आने से टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग 29 अगस्त की सुबह से बंद है। यह रोड 29 अगस्त की शाम 4.20 बजे सिर्फ 25 मिनट के लिए खुली। तबसे अब तक एनएच के टनकपुर-चम्पावत के बीच के हिस्से में वाहनों का आवागमन बंद है। एनएच के लोहाघाट खंड के अधिशासी अभियंता दीपक कुमार जोशी का कहना है कि मलबे को हटाने के लिए जेसीबी और पोकलेन लगातार काम कर रही है। कल शाम 7 बजे स्वांला का अवरोध तकरीबन दूर कर लिया गया था, लेकिन रात की बारिश से फिर से आए पत्थर और मलबे की वजह से मार्ग सुचारू होने की संभावना में पानी फिर गया है।

1- राष्ट्रीय राजमार्ग चम्पावत-टनकपुर ( स्वाला व टिफिन टॉप) पर बंद है।
2-राज्य मार्ग टनकपुर – पूर्णागिरी यातायात हेतु बंद है।
3-राज्य मार्ग धुनाघाट– भींगराड़ा, यातायात हेतु बंद में बंद हैं।
4- रौसाल-मटियानी सड़क मार्ग बंद है।
5- रौसाल-पासम सड़क मार्ग यातायात हेतु बंद है।
6- रौसाल-डूंगरा बोरा सड़क मार्ग यातायात हेतु बंद है
7-किमतोली-पंचेश्वर धाम सड़क मार्ग लुपड़ा के पास बंद है।
8-सुखीढांग-रीठासाहिब- सड़क मार्ग मछीयाड़ बैण्ड के पास बंद है।
9-रीठासाहिब-हल्द्वानी सड़क मार्ग बीनवाल के पास बंद है।
10- रीठासाहिब-लोहाघाट सड़क मार्ग टिगरी बैण्ड के के पास बंद है।
11-बालिग–सागर सड़क मार्ग यातायात हेतु बंद है।

शेयर करे