July 26, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad

चंपावत ब्लॉक प्रमुख अंचला बोहरा पाटी ब्लॉक प्रमुख शंकर अधिकारी ने ली पद और गोपनीयता की शपथ

 

चंपावत।  चंपावत जिले के सभी चारों ब्लॉकों  में पंचायतों के प्रमुखों, ज्येष्ठ उप प्रमुखों, कनिष्ठ उप प्रमुखों और सदस्यों का शपथ ग्रहण हुआ। शपथ ग्रहण के बाद सभी निर्वाचित प्रतिनिधियों ने अपने दायित्वों को पूरी जिम्मेदारी से निभाने का भरोसा दिलाया। कल 30 अगस्त को क्षेत्र पंचायत समितियों की पहली बैठक शुरू हो जाएगी।

चंपावत ब्लॉक सभागार में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जीएस खाती की अध्यक्षता और राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य डॉ. भुवन चंद्र जोशी के संचालन में हुए कार्यक्रम में चंपावत क्षेत्र पंचायत प्रमुख अंचला बोहरा, ज्येष्ठ उप प्रमुख पंडित भुवन चंद्र पांडेय, कनिष्ठ उप प्रमुख मनोज जोशी को एसडीएम अनुराग आर्या ने शपथ दिलाई। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सिंह सामंत, प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी, उत्तराखंड वन एवं पर्यावरण सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष श्याम नारायण पांडेय, नगर पालिका अध्यक्ष प्रेमा पांडेय, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, अपर जिलाधिकारी जयवर्धन शर्मा, खंड विकास अधिकारी अशोक सिंह अधिकारी, नगर अध्यक्ष सुनील पुनेठा, अमरनाथ वर्मा, सुंदर बोहरा, व्यापार संघ अध्यक्ष विकास साह, राकेश बोहरा, जिला पंचायत सदस्य शैलेश जोशी, मोहन भट्ट, आनंद सिंह अधिकारी, हरीश सक्टा, प्रकाश बिनवाल सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे ।

बाराकोट में एपीडी विमी जोशी ने प्रमुख सीमा आर्या, ज्येष्ठ उप प्रमुख दरबान सिंह और कनिष्ठ उप प्रमुख ईश्वरी देवी और

पाटी में जिला विकास अधिकारी दिनेश सिंह दिगारी ने प्रमुख शंकर सिंह अधिकारी, ज्येष्ठ उप प्रमुख खड़क सिंह और कनिष्ठ उप प्रमुख नेहा बगौटी को शपथ दिलाई। सभी क्षेत्र पंचायतों में सदस्यों ने भी शपथ ली। इस दौरान लोहाघाट विधायक खुशाल  सिंह अधिकारी भी शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद रहे।

ग्राम पंचायतों की शपथ 27 अगस्त को हो चुकी है। वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों की शपथ 5 सितंबर को होगी।

 

शेयर करे