बैठक में इस वर्ष पहली बार इनामी कूपन विक्रय योजना लागू करने का भी लिया गया निर्णय
चम्पावत। मां नंदा–सुनंदा महोत्सव 2025 का भव्य आयोजन इस वर्ष 28 अगस्त से 3 सितंबर 2025 तक धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक वैभव के साथ किया जाएगा।
इस दौरान समिति अध्यक्ष शंकर पांडेय द्वारा समिति के पुनर्गठन का प्रस्ताव रखा गया। उन्होंने कहा कि पिछले 9 वर्ष से समिति का संशोधन नहीं हुआ है। इसके पश्चात सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। देवीलाल वर्मा को मुख्य संरक्षक, विजय वर्मा को अध्यक्ष, विकास साह को उपाध्यक्ष, रवि पटवा को सचिव व रितेश राय को कोषाध्यक्ष चुना गया। बैठक में इस वर्ष पहली बार इनामी कूपन विक्रय योजना लागू करने का निर्णय लिया गया। कूपन की कीमत 100 निर्धारित की गई है। कूपन धारकों के लिए प्रथम पुरस्कार इलेक्ट्रिक स्कूटी, द्वितीय पुरस्कार वाशिंग मशीन, तृतीय पुरस्कार स्मार्ट टीवी, चतुर्थ पुरस्कार मोबाइल फोन, पंचम पुरस्कार म्यूजिक सिस्टम व षष्ठम पुरस्कार 10 इलेक्ट्रिक केटल रखी गई हैं।

More Stories
टनकपुर जिला अस्पताल में डीएम के निर्देश पर प्रबंधन समिति के जरिए चालक की अस्थाई व्यवस्था को अनुमोदन
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर कर्मचारियों का देहरादून में प्रदर्शन चंपावत से भी विभिन्न विभागों के कर्मचारी आंदोलन में हुए शामिल
पानी की टंकी साफ करते समय महिला को पड़ा दिल का दौरा, मौके पर मौत