चंपावत। चंपावत में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश की वजह से आज मंगलवार को टनकपुर पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में स्वाला डेंजर जोन पर 2:00 बजे करीब भारी मलबा आ गया। जिससे भारी जाम लगा हुआ है। दोनों ओर सैकड़ों वाहन फंसे हुए हैं। जाम में रोडवेज की बसें टैक्सी वाहन और प्राइवेट वाहन फंसे हुए हैं। पुलिस विभाग और हल पेट्रोल यूनिट द्वारा इतिहास भरते हुएवाहनों को एहतियात बरतते हुए चंपावत कोतवाली चल्मेंथी में रोका जा रहा है। बारिश के चलते मलवा हटाने का कार्य प्रभावित हो रहा है। मलवा हटाने के लिए मशीनें लगी हुई हैं, लेकिन पहाड़ी से लगातार भूस्खलन हो रहा है जिसके चलते उन्हें भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बताते चने की यहां hmvs टेक्सटाइल कंपनी द्वारा स्लोप ट्रीटमेंट का कार्य किया जा रहा है। कार्य की धीमी रफ्तार के कारण पिछले साल से यहां स्लोप ट्रीटमेंट का कार्य किया जा रहा है । जिससे एक साल बाद भी पूरा नहीं किया जा सका है।
टनकपुर पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में स्वाला के पास भारी मलबा आया, लंबा जाम लगा

More Stories
जिला स्तरीय कराटे चैंपियनशिप में खिलाड़ियों का जबरदस्त प्रदर्शन, डीएम ने की प्रशंसा
जिला पत्रकार एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष दिनेश भट्ट के पिता उदय राम भट्ट का निधन
NHPC सीएसआर फंड से जिला अस्पताल और टनकपुर उप जिला अस्पताल को मिला लेंस मीटर आंखों का हो सकेगा बेहतर इलाज