September 17, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

सुखीढांग के समीप नेक्सॉन कार दुर्घटनाग्रस्त एक ही परिवार के पांच लोग बाल बाल बचे, शिक्षक बने देवदूत

Dukan Ad
Dukan Ad

चंपावत।

सुखीढांग के समीप नेक्सॉन कार दुर्घटनाग्रस्त एक ही परिवार के पांच लोग बाल बाल बचे

टनकपुर पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में आज सोमवार को 4 बजे करीब एक टाटा नेक्सॉन कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। जिसमें एक ही परिवार के पांच लोग दुर्घटना में घायल हो गए। बताया जा रहा है कि कार नेक्सोन संख्या यूके 062186 का ब्रेक फेल हो गया और वह अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। गनीमत रही कि उसी समय से शिक्षक नीरज वर्मा ने अपनी कार से चंपावत की तरफ आ रहे थे उन्होंने तत्काल कार को खाई में जाने से बचाने के लिए दूसरी तरफ से पत्थर लगाए और घायलों को निकाल कर पुलिस को सूचना दी। कार में सवार लोग खटीमा के बताए जा रहे हैं।

चल्थी चौकी प्रभारी निर्मल लटवाल ने बताया कि दुर्घटना में कार सवार लोगों को मामूली चोट पहुंची थी तथा सभी सुरक्षित हैं।

शेयर करे