चंपावत। आज मंगलवार को शक्तिपुर बुंगा सीट से भाजपा अधिकृत पत्याशी मनमोहन सिंह बोहरा की तहरीर पर 6 लोगों के खिलाफ मारपीट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत हआ है । आरोप है कि शनिवार को चुनाव प्रचार के दौरान मनमोहन बोहरा के इन लोगों ने गाली गलौच की और हाथापाई की।
मनमोहन की तहरीर पर सागर महर पुत्र किशन सिंह महर निवासी चैकुनीबोरा,सुरेश सिंह विष्ट, पुत्र जीत सिंह बिष्ट, निवासी चैकुनीबोरा, मोहित सिंह महर पुत्र किशन सिंह महर निवासी चैकुनीबोरा ,करन सिंह बोहरा पुत्र मोहन सिंह बोहरा निवासी चैकुनीबोरा,अतुल सिंह बोहरा पुत्र त्रिलोक सिंह बोहरा निवासी चैकुनीबोरा, तनुज सिंह पुत्र प्रकाश सिह निवासी चैकुनीबोरा के खिलाफ गाली गलौच मारपीट करने के आरोप में मुकदमा अपराध संख्या 40/25 धारा 115(2)191(2) BNS पंजीकृत किया गया है। आरोप है कि मनमोहन रात में चुनाव प्रचार करने के लिए गए थे इसी दौरान आरोपी युवकों ने उनके ऊपर हमला कर दिया।

More Stories
लोहाघाट के विकास कार्यों की स्वीकृति पर लोगों ने खुशी जताई, सीएम धामी का आभार जताया
185 आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों के लिए बीएलओ मानदेय स्वीकृत, बैंक को भेजी गई धनराशि
स्मैक तस्करी कर रहा हिस्ट्रीशीटर पत्नी के साथ गिरफ्तार