April 26, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad

एसएसबी पंचम वाहिनी की ओर से स्वस्थ्य भारत फिट इंडिया थीम के तहत साइकिल रैली निकाली

चम्पावत। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की पंचम वाहिनी की ओर से स्वस्थ्य भारत फिट इंडिया थीम के तहत साइकिल रैली का आयोजन किया गया। यह साइकिल रैली शहीदों की बहादुरी, बलिदान और देशभक्ति को याद करते हुए उत्साह और सम्मान के साथ वाहिनी मुख्यालय से प्रारंभ होकर पुलिस लाइन चम्पावत होते हुए वापस वाहिनी मुख्यालय पहुंची। इस दौरान कारगिल युद्ध के शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके साथ ही वाहिनी परिसर में हरियाली तीज के अवसर पर संदीक्षा परिवारों की ओर से पौधरोपण अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में दौरान सुष्मिता ठाकुर ने पौधरोपण के महत्व की जानकारी दी। सहायक उप निरीक्षक गोविंद मिश्रा ने संदीक्षा परिवार को मानसिक स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी।

शेयर करे