ग्रामीण अपने बीच सीएमओ को पाकर काफी खुश हुए। ग्रामीणों ने अस्पताल में संसाधन बढ़ाने और क्षेत्र में एंबुलेंस की सुविधा दिए जाने की मांग की । जिस पर सीएमओ देवेश चौहान ने कहा कि जैसे ही निदेशालय से एंबुलेंस मिलेंगी
टांण में तैनात की जाएगी।
इससे पूर्व टांण अस्पताल में स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन हुआ। जिसमें 60 मरीजो का उपचार खून की जांच और निशुल्क दवा का वितरण किया गया। शिविर में अधिकांश से वायरल से ग्रस्त मरीज पहुंचे। फार्मासिस्ट हरीश रावत ने सीएमओ देवेश चौहान का ग्रामीणों की तरफ से स्वागत किया। देर रात तक सीएमओ से मिलने के लिए ग्रामीण पहुंचे और सभी ने मिलकर सीएमओ को शॉल ओढ़ाया और नागरिक अभिनंदन किया।


More Stories
विधायक के कमीशन के आरोपों को ग्राम पंचायत विकास अधिकारी संगठन ने खारिज किया
NPS-UPS के विरोध में कर्मचारियों ने किया पेंशन उपवास, OPS बहाली की उठाई मांग
कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक का शाल ओढ़ाकर किया स्वागत