चल्थी चौकी के अंतर्गत कठौल गांव में दो मंजिले भवन में लगी आग, पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया
चंपावत।चल्थी चौकी पुलिस ने मित्र पुलिस की भूमिका को निभाते
चल्थी चौकी प्रभारी निर्मल लटवाल ने बताया कि सुबह सवा 11 बजे करीब उन्हें फोन द्वारा सूचना मिली की कठोल गांव में दो मंजिले भवन में आग लगी है । ग्रामीण हिम्मत सिंह के भवन में भीषण आग लगी है। बताया जा रहा है कि घर में कोई नहीं था और एक बुजुर्ग महिला खाना बना रही थी इसी दौरान घरेलू सिलेंडर में गैस लीक हो गई और दोनों सिलेंडर में आग पकड़ गई।
तत्काल पुलिस ने यहां स्टोन क्रेशर से अग्निशमन यंत्र एकत्र कर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों के सहयोग से तत्काल आग बुझाने में सफलता प्राप्त की जले हुए सिलेंडर को खेत में फेंक दिया। जिससे बड़ी घटना टल गई । आग बुझाने वाली टीम में मोहन मर्तोलिया,विकार अहमद, गुरमीत सिंह,प्रेम, गुमान सिंह आदि शामिल रहे।

More Stories
चरस तस्करी में 42 वर्षीय व्यक्ति गिरफ्तार, 1.139 किलो चरस बरामद
लोहाघाट में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, एक्सपायर्ड सामग्री नष्ट
जिपं सदस्य कृष्णानंद जोशी को पितृशोक