April 26, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad

पाटी ब्लॉक के चौड़ापित्ता में 10 से अधिक बीमार बुजुर्ग क्या नहीं कर पाएंगे अपने मताधिकार का प्रयोग ?

चंपावत/पाटी।

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में चौड़ापित्ता के 10 से अधिक बीमार बुजुर्ग लोगों ने जिलाधिकारी से मतदान केंद्र की दूरी अधिक होने के कारण वाहन या डोली की सुविधा प्रदान करने की मांग की है । क्षेत्र की हीरा देवी उम्र 90 वर्ष श्यामनाथ उम्र 79 वर्ष उमापति उम्र 98 वर्ष गोविंद देवी उम्र 81 वर्ष बिशन सिंह उम्र 90 वर्ष श्याम सिंह उम्र 75 वर्ष आलम सिंह उम्र 78 वर्ष गंगा सिंह उम्र 88 वर्ष मनौती देवी उम्र 85 वर्ष ने जिलाधिकारी से मताधिकार का प्रयोग करने के लिए उचित व्यवस्था करने की मांग की है। निर्वाचन विभाग द्वारा दिव्यांग लोगों के लिए ही व्हीलचेयर बैसाखी आदि की व्यवस्था की है लेकिन बीमार और बुजुर्ग लोगों के लिए अभी किसी भी तरह की कोई व्यवस्था नहीं है। पाटी क्षेत्र के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के नोडल अधिकारी अधिकारी नंदन प्रसाद ने बताया कि अभी बीमार और बुजुर्ग लोगों के लिए  किसी भी तरह की व्यवस्था नहीं है इसको लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी से परामर्श करेंगे।

शेयर करे