टनकपुर के शारदा कालोनी में दो पक्षों के बीच भूमि विवाद और निर्माणाधीन
दीवार तोडऩा और जान से मारने की धमकी देने का आरोप
टनकपुर। टनकपुर में दो पक्षों के बीच जमीनी विवाद मारपीट में तब्दील हो गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। दोनों मामलों में मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
टनकपुर शारदा कालोनी निवासी ललित मोहन जोशी पुत्र बंशीधर जोशी द्वारा दी गई तहरीर के मुताबिक 7 जुलाई को पंकज जोशी पुत्र गणेश जोशी निवासी शारदा कालोनी ने निर्माणाधीन दीवार तोड़ी। साथ ही मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। वहीं दूसरे पक्ष पंकज जोशी ने भी तहरीर देकर ललित जोशी, ललित जोशी की पत्नी रेनु जोशी, ललित जोशी की मां भगवती जोशी और पार्वती जोशी, राज रजवार के अलावा तीन-चार अन्य लोगों पर मेरी जमीन का निर्माण करने का
प्रयास किया। मना करने पर गाली दी, लाठी-डंडों से हमला किया और जान से मारने की धमकी दी। दोनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 115 (2), 191(2), 324(5), 351(2), 352 के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

More Stories
चरस तस्करी में 42 वर्षीय व्यक्ति गिरफ्तार, 1.139 किलो चरस बरामद
लोहाघाट में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, एक्सपायर्ड सामग्री नष्ट
जिपं सदस्य कृष्णानंद जोशी को पितृशोक