उत्तराखंड। उत्तरकाशी जिले में आज सुबह-सुबह आसमानी आफत टूट पड़ी। बड़कोट-यमुनोत्री मार्ग पर बालिगढ़ में बादल फटने से एक निर्माणाधीन होटल स्थल (अंडर-कंस्ट्रक्शन होटल साइट) को भारी नुकसान हुआ है।
इस निर्माणाधीन होटल साइट पर काम कर रहे 8-9 मजदूर लापता बताए जा रहे हैं। उत्तरकाशी के जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के अनुसार, पुलिस, SDRF (राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल) और NDRF (राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल) की टीमें मौके के लिए रवाना हो गई हैं।
ताजा अपडेट के अनुसार, सर्च अभियान जारी है तथा यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग सिलाई बैण्ड के पास दो-तीन स्थान भी अवरुद्ध हैं जिसके संबंध में NH बड़कोट को अवगत करा दिया गया है। इसके अतिरिक्त स्थान कुथनौर में भी अतिवृष्ट तथा बादल फटने के कारण स्थानीय ग्रामीणों की कृषि भूमि क्षतिग्रस्त होने की सूचना है। वर्तमान समय में कुथनौर में स्थिति सामान्य है, किसी प्रकार की कोई जनहानि पशु हानि नहीं हुई है।
उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में बादल फटने से 8-9 मजदूर लापता, वीडियो देखें

More Stories
तेंदुए से भिड़कर पिता की जान बचाने वाली वीर बेटी किरण पांडेय को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित
देवीधार में आस्था का सैलाब, तीन गांवों की देवी रथ यात्राओं ने की मंदिर की परिक्रमा हजारों श्रद्धालुओं ने मां भगवती और महाकाली के दर्शन कर लिया आशीर्वाद
एक माह अग्निवीर की ट्रेनिंग कर चुका युवक स्मैक तस्करी में गिरफ्तार, चम्पावत पुलिस ने एक करोड़ की हेरोइन के साथ दो को दबोचा