अतिक्रमण कर बनाई दीवार को ढहाने से लोगों में भारी आक्रोश
चंपावत/टनकपुर। टनकपुर में राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल के निर्माणाधीन भवन के पास अतिक्रमण वाली जगह पर बनाई
गईं दीवार को प्रशासन ने गिरा दिया है । प्रजापति समाज ने दीवार ढहने के बाद विरोध जताया। प्रशासन ने शुक्रवार को अस्पताल के निर्माणाधीन भवन के पास अतिक्रमण वाली जगह के नजदीक बन रही 20 फीट लंबी दीवार तोड़ दी।
राजस्व निरीक्षक संजय उनियाल, राजस्व उप निरीक्षक राजेश पंगरिया और वरिष्ठ उप निरीक्षक प्रभात तोमर के नेतृत्व में इस दीवार को तोड़ा गया। प्रशासन का कहना है कि ये दीवार अतिक्रमण कर तोड़ कर बनाई गई है। ये दीवार पहले भी तोड़ी गई थी। पालिकाध्यक्ष विपिन कुमार, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दीप चंद्र पाठक, दिनेश प्रजापति, शंकर प्रजापति,रामकुमार प्रजापति, संजय प्रजापति, रामकिशोर प्रजापति धर्मदेव प्रजापति, रामकुमार प्रजापति, संजय प्रजापति, रामकिशोर प्रजापति आदि ने विरोध जताया। प्रजापति समाज का कहना है कि नोटिस के बगैर दीवार को तोड़ना गलत है।

More Stories
गुरु पूर्णिमा पर मुख्यमंत्री का संदेश मानेश्वर महादेव मंदिर पहुंचा
ज्ञान केंद्र बना बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की नई पाठशाला, डीएम ने की सराहना
ऑरेंज अलर्ट के चलते चम्पावत में बुधवार को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद