चंपावत।
चंपावत के रवीश चंद्र का संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी)की परीक्षा के माध्यम से असिस्टेंट कमांडेंट संघ लोक सेवा आयोग में चयन हुआ है। उन्होंने देश भर में 101 वीं रैंक हासिल की है। ये मूल रूप से चंपावत के ग्राम घांगल पोस्ट ऑफिस धोन के निवासी है, जो हाल में स्टेशन वार्ड चंपावत में रहते है। इनके पिता धर्मानंद भट्ट भूतपूर्व सैनिक रहे है और वर्तमान में ग्रामीण बैंक चंपावत में कार्यरत है और माता श्रीमती बची देवी गृहिणी है। इन्होंने अपनी प्राथमिक शिक्षा जवाहर नवोदय विद्यालय चंपावत से संपन्न की और स्नातक गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय पंतनगर से किया। इन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता,शिक्षक, मित्र और परिजन को दिया है। उनके घर में बधाई देने वालों का सिलसिला जारी है।

More Stories
चरस तस्करी में 42 वर्षीय व्यक्ति गिरफ्तार, 1.139 किलो चरस बरामद
लोहाघाट में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, एक्सपायर्ड सामग्री नष्ट
जिपं सदस्य कृष्णानंद जोशी को पितृशोक