एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य थीम पर आधारित 11वें अंतराष्ट्रीय योग दिवस का प्रोटोकॉल अभ्यास कराया गया
चंपावत। महिला पतंजलि योग समिति लोहाघाट चम्पावत के तत्वाधान में पतंजलि योग समिति की संरक्षिका हीरा मुरारी मार्गदर्शन में तथा योग शिक्षिका वन्दना जोशी मुन्नी खड़ायत किरन पुनेठा वीना जोशी के नेतृत्व में 11वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस का निःशुल्क प्रोटोकॉल अभ्यास शिविर नगर के प्रसिद्ध हनुमान मंदिर हाल में कराया गया शिविर में योग दिवस प्रोटोकॉल के अभ्यास के साथ मोटापा कम करने वाले खड़े होकर,बैठकर ,लेटकर करने वाले आसनों का अभ्यास कराया गया। अंत में हास्यासन तालिवादन, शांति पाठ के साथ प्रोटोकॉल अभ्यास का समापन हुआ योग शिक्षिका हीरा मुरारी ने नियमित योग के लाभ बताकर योग के प्रति जागरूक कर योग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाने की अपील की इस अवसर पर निर्मला मुरारी हरितिमा मुरारी सविता अग्रवाल मंजु बगोली माया मुरारी गीतांजलि तपस्या मुरारी शैलेश कमला धामी शान्ति देवी ममता पांडे मोहित अजय आमंत्रित गुंजन विजय आदि ने योग को दैनिक जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लिया

More Stories
चरस तस्करी में 42 वर्षीय व्यक्ति गिरफ्तार, 1.139 किलो चरस बरामद
लोहाघाट में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, एक्सपायर्ड सामग्री नष्ट
जिपं सदस्य कृष्णानंद जोशी को पितृशोक